आयकर रिटर्न के लिए ई-फाइलिंग की सुविधा शुरू, 31 जुलाई आखिरी तारीख

आयकर विभाग ने सभी कैटगरी के आयकरदाताओं के लिए गुरुवार को को ई फाइलिंग सुविधा एक्टिव कर दिया. सभी आयकरदाता https://incometaxindiaefiling. gov.in. पर जाकर 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.

ऑनलाइन रिट्रन दाखिल करने से पहले आपको कुछ जरूरी कागजात की जरूरत पड़ेगी. इसमें पिछले साल की आईटीआर की कॉपी, बैंक स्टेटमेंट, टीडीएस और बचत प्रमाणपत्र और फॉर्म 60 शामिल हैं. आइटीआर का ई-वेरीफिकेशन आधार नंबर के जरिये किया जा सकता है.


जानकारी के मुताबिक मुताबिक चालू वित्त वर्ष में आधार के जरिये पहले ही 2,59,831 आइटीआर का ई-वेरीपिकेशन किया जा चुका है. इसके अलावा एक जुलाई, 2017 से स्थायी खाता संख्या (पैन) के लिए आवेदन करने के लिए आधार जरूरी होगा.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin