आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स क्वालिफायर-2 में जा पहुंचा. अब उसका मुंबई इंडियंस से 19 मई को मुकाबला होगा. कोलकाता ने 5.2 ओवर में 48/3 रन बनाकर 7 विकेट से एलिमिनेटर मुकाबला जीत लिया. उसे वर्षा प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस मेथड के तहत 6 ओवर में 48 रनों का लक्ष्य मिला था. कप्तान गौतम गंभीर (32 रन) और ईशांक जग्गी (5 रन) नाबाद लौटे. इसके साथ ही पिछला चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल-10 से बाहर हो गया. क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम 21 मई को फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट से भिड़ेगी.
केकेआर ने ऐसे किया 48 के टारगेट का पीछा
कोलकाता की पारी क्रिस लिन-रॉबिन उथप्पा ने शुरू की. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर लिन ने छक्का लगाया. लेकिन अगली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उनका विकेट ले लिया. इसके बाद तीसरी गेंद पर यूसुफ पठान (0) रन आउट हो गए. दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उथप्पा (1 रन) को क्रिस जॉर्डन ने लौटाया, धवन ने कैच लपका. लेकिन इसके बाद गंभीर ने बिना और किसी झटके के टीम को जीत तक पहुंचाया.
बारिश की वजह से खेल तीन घंटे से ज्यादा रुका रहा. कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 ओवर में 48 रनों का टारगेट मिला. अंपायर्स ने मैदान का मुआयना करने के बाद रात 12.55 पर खेल शुरू करने का निर्णय लिया .था
हैदराबाद ने बनाए थे 128/7 रन
एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद का बल्ला खामोश रहा. कोलकाता नाइट राइडर्स की कसी हुई गेंदबाजी के आगे हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 128/7 रन बना पाई. कोलकाता की ओर से मैन ऑफ द मैच नाथन कुल्टर नाइल ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट निकाले. उनके अलावा उमेश यादव ने 2 विकेट चटकाए. हैदराबाद की ओर से डेविड वॉर्नर (37 रन) टॉप स्कोरर रहे. पारी की आखिरी गेंद पर नमन ओझा (16 रन) को ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर क्रिस लिन ने लपका. इससे पहले 19वें ओवर में 118 के स्कोर पर नाथन कुल्टर ने विजय शंकर (22 रन) को लौटाया. कुल्टर ने ही 119 के स्कोर पर क्रिस जॉर्डन (0) को अपनी ही गेंद पर लपक लिया. हैदराबाद का क्रमश: पांचवां और छठा विकेट गिरा.
Source : आजतक