पाकिस्तान की चुड़ैल के साथ सेल्फी का 'वायरल सच'

सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं. सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंमामा मचा दिया है.



क्या दिख रहा है वायरल तस्वीर में ?
तस्वीर दीवार पर सफेद कपड़े में एक औरत नजर आ रही है. दीवार पर औरत बाल खोल कर बैठी हुई है और नीचे खड़े लोग मोबाइल से तस्वीर लेने में व्यस्त हैं. सोशल मीडिया पर दावे के मुताबिक ये लोग भी दीवार पर बैठी चुड़ैल की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं.

क्या है वायरल तस्वीर का सच?
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को भारत के अलग अलग हिस्सों का बताया जा रहा था. हमारी पड़ताल में चुड़ैल वाली तस्वीर के पाकिस्तानी कनेक्शन का पहला सुराग मिला.

ये तस्वीर सबसे पहले पाकिस्तान के मशहूर गायक फाखिर महमूद ने फेसबुक पर शेयर की जिसके बाद तस्वीर वायरल होने लगी. फाखिर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”क्या कोई पहचान सकता है? ये चुडैल की तस्वीर है जिसे बहुत सारे लोगों ने बीच रात में हैदराबाद में देखा.”

तस्वीर की पड़ताल में एबीपी न्यूज़ ने पाकिस्तान के अखबार खंगाले. एक पाकिस्तानी अखबार ने तस्वीर को मोरोक्को का बताया. इसके साथ ही दावा किया कि मोरक्कों में चोर चोरी करने के लिए गुड़िया चुडैल की तरह सजाकर रख देते हैं ताकि जब वो चोरी करें तो लोगों का ध्यान उनकी तरफ नहीं बल्कि नकली चुडैल की तरफ हो.

पड़ताल आगे बढ़ी तो पता चला कि असल में ये वीडियो इंडोनेशिया का है जहां भूत-प्रेत बुलाने वाला एक बहुत पुराना खेल खेला जाता है. इस खेल का नाम है जेलांगकूंग.. जिसमें इंडोनेशिया के लोग लकड़ी के भूत और चुडैल बनाते हैं.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में वायरल तस्वीर तो सच है लेकिन इसके साथ किया जा रहा चुड़ैल वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin