आईपीएल के 10वें सीजन में आरसीबी की खस्ताहालत किसी से छुपी नहीं है. टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अभी भी हार का सिलसिला थम नहीं रहा है. शुक्रवार को आरसीबी को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
कप्तान विराट कोहली भी इस हार से बहुत दुखी हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा था कि ऐसा प्रदर्शन दिल तोड़ने वाला है. सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले कमाल राशिद खान ने आरसीबी की इस हालत के लिए विराट और विजय माल्या को जिम्मेदार ठहराया है.
केआरके ने ट्वीट किया- आशिक विराट कोहली के गुस्से और भ्रष्ट भगोड़े पुराने बॉस विजय माल्या के कारण आरसीबी हार रही और आईपीएल 2017 में सबसे नीचे चल रही है.
Today #RCB is in the bottom of #IPL2017 just because of arrogance of Aashiq @imVkohli n looting corrupt nature of Bhagoda @TheVijayMallya!— KRK (@kamaalrkhan) 5 May 2017
वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब केआरके ने विवादों भरा कोई ट्वीट किया हो और चर्चा हासिल की हो.दो दिन पहले ही केआरके ने पुणे की टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी एक विवादस्पद ट्वीट करते हुए कहा था, कि "भाई एमएस धोनी आज तो ससुराल में खेल रहा है, इज्जत रख लेना….!"
— KRK (@kamaalrkhan) 3 May 2017
Source : आजतक
