सावधान! क्या आप भी करते हैं इंस्टाग्राम का इस्‍तेमाल


युवाओं की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया के पड़ते प्रभाव के मद्देनजर ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में ‘इंस्टाग्राम’ को सबसे खराब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म करार दिया गया है.

बीबीसी के मुताबिक, रॉयल सोसाइटी ऑफ पब्लिक हेल्थ (आरसीपीएच) द्वारा कराए गए सर्वे में 14-24 के बीच के आयुवर्ग के 1,479 लोगों से यूट्यूब, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, फेसबुक और ट्विटर का उनके स्वास्थ्य पर पड़े प्रभाव से संबंधित कई सवाल पूछे गए.

प्रतिभागियों से 14 स्वास्थ्य मुद्दों और हितों के मद्देनजर हर प्लेटफॉर्म को अंक देने के लिए कहा गया.

मूल्यांकन के आधार पर यूट्यूब को मेंटल हेल्थ पर सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना गया, वहीं ट्विटर और फेसबुक क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. स्नैपचैट और इंस्टाग्राम को सबसे कम अंक मिले.

बीबीसी के अनुसार, आरएसपीएच की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया युवाओं की मेंटल हेल्थ पर और बुरा असर डाल सकता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका इस्तेमाल एक उपकरण के रूप में अच्छे काम के लिए भी किया जा सकता है और इस प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए कंपनियों को पूरी कोशिश करनी चाहिए.

सोशल मीडिया का इस्तेमाल किसी अन्य आयु वर्ग के मुकाबले 90 फीसदी युवा करते हैं, इसलिए विशेष रूप से युवाओं पर इसका असर ज्यादा पड़ सकता है.


नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.


Source : Abp News

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin