मेसी का हमशक्ल होना पड़ा महंगा, जेल जाते-जाते बचा ईरानी स्टूडेंट

ईरान के स्टूडेंट को अर्जेंटीना/बार्सिलोना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जैसा दिखना काफी भारी पड़ा. 25 वर्षीय रेजा परातेश हूबहू मेसी के जैसे दिखते हैं, जिसके कारण वह कई बार जेल जाने से भी बचे हैं.

हाल ही में ईरान के शहर हमेदान में जब परातेश सड़कों पर निकले तो फुटबॉल फैंस उन्हें मेसी समझ बैठे. और उनके साथ सेल्फी लेने लगे, जिसके कारण वहां भीड़ जमा हो गई. इस दौरान परातेश ने बार्सिलाना की जर्सी पहनी हुई थी.


सड़क पर फैंस की भीड़ जमा होने से वहां पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को परातेश को अपने साथ लेकर वहां से ले जाना पड़ा. इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि परातेश को मेसी का हमशक्ल होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin