ये हैं भारत के सबसे साफ और सबसे गंदे पांच रेलवे स्टेशन

आईआरसीटीसी ने देश के सबसे साफ और गंदे रेलवे स्टेशनों का सर्वे करवाया है. क्वालिटी कॉउंसिल ऑफ इंडिया के जरिये ए1 कैटेगरी के 75 स्टेशनों में कराए गए इस सर्वे में सबसे साफ स्टेशनों में विशाखापत्तनम का स्टेशन पहले स्थान है.


वहीं दूसरी ओर ए1 कैटेगरी के सबसे गंदे स्टेशनों में दरभंगा का स्टेशन सबसे नीचे की श्रेणी में है. एक तरफ प्लैटफॉर्म जहां टूटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर उसके आस-पास कचरे का अंबार लगा हुआ है.

सबसे साफ स्टेशनों में दूसरे नंबर पर सिकंदराबाद स्टेशन और तीसरे नंबर पर जम्मूतवी रेलवे स्टेशन है. वहीं सबसे साफ टॉप 10 रेलवे स्टेशनों में दिल्ली के आनंद विहार ने जगह बनाई है. आनंद विहार 5वें नंबर पर है. वही निज़ामुद्दीन 23वें और पुरानी दिल्ली स्टेशन 24वें नंबर पर है.


सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों में दूसरे नंबर पर भोपाल और तीसरे नंबर पर अंबाला कैंट स्टेशन है. इन स्टेशनों की स्थिती बहुत खराब है. जगह-जगह गंदगी फैली हुई है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin