भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की हाईस्कूल व हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं सहित अन्य नतीजे 12 मई को सुबह 10:30 बजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के परिणाम के साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण एवं पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण का परिणाम भी जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा परिणाम को mp10.jagranjosh.com और mp12.jagranjosh.com लिंक पर क्लिक कर आसानी से छात्र नतीजे देख सकते हैं।
पहली बार यह रिजल्ट मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में घोषित होगा। इस बार रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले अच्छा आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार हाईस्कूल के रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले गिरावट तो हायर सेकंडरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
माशिमं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 18 लाख 74 हजार 321 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इसमें से 7 लाख 18 हजार 158 परीक्षार्थी ने 3 हजार 518 परीक्षा केंद्रों में हायर सेकंडरी तो 11 लाख 56 हजार 163 परीक्षार्थी 3 हजार 851 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल के परीक्षा में शामिल हुए। एक मार्च से 12वीं व 2 मार्च से 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी।
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए mp10.jagranjosh.com और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए mp12.jagranjosh.com की लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलने के बाद उसमें मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपका रिजल्ट सामने होगा और इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
