'मॉम' में हैरान कर देने वाला है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक


श्रीदेवी फिल्म 'मॉम' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. फिल्म में उनके साथ नेशनल अवॉर्ड विनर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं. नवाजुद्दीन ने ट्विटर पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया है.
नवाज का यह लुक बहुत ही अलग है. आधे गंजे, मोटा चश्मा और दांत बाहर निकले हुए- कहना गलत न होगा कि नवाज का किरदार किसी पहेली से कम नहीं लग रहा.

नवाज अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है. नवाज की आने वाली फिल्में 'बाबूमोशाय बंदूकबाज', 'मुन्ना माइकल', 'मंटो' हैं, जिसमें भी वो दमदार भूमिका में दिखाई देंगे.

'मॉम' में श्रीदेवी, नवाजुद्दीन के अलावा अक्षय खन्ना, पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी और सजल अली नजर आएंगे. रवि उदयवर के डायरेक्शन में बनी ये थ्रिलर फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म सौतेली मां का अपनी बेटी के लिए संघर्ष की कहानी है. इसे रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ' से भी जोड़कर देखा जा रहा था.


फिल्म में सजल अली, श्रीदेवी की बेटी के रोल में नजर आएंगी. श्रीदेवी अंतिम बार 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आईं थीं. 2013 में उन्होंने 'बॉम्बे टॉकीज' में गेस्ट अपीयरेंस किया था.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin