जन्म लेने के करीब आठ से नौ महीने के बाद ही बच्चे चलना शुरू करते हैं. इस दौरान पहले वो घुटनों के बल चलने की कोशिश करते हैं. लेटे-लेटे पैर चलाते हैं और फिर कहीं जाकर वो अपने पैरों पर टेकते-टेकते चलना शुरू करते हैं. लेकिन दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो अपलोड हुआ है जिसमें एक नवजात बच्चा अपने जन्म के कुछ ही मिनटों बाद चलता हुआ दिख रहा है. डॉक्टर ने उस बच्चे को अपने हाथों में उठाया हुआ है और बच्चा अपना पैर आगे बढ़ाता जा रहा है.
इस दृश्य को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं.
इस वीडियो को 26 मई को फेसबुक पर अपलोड किया गया, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक वीडियो को अब तक 55,203,913 लोगों ने देखा है, जबकि 1 लाख 29 हजार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है. वहीं 1,335,859 लोगों ने इसे शेयर किया है.