500 में 498 मार्क्स हासिल कर CBSE की टॉपर बनीं नोएडा की रक्षा गोपाल


CBSE ने अपने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल सीबीएसई की टॉपर नोएडा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा गोपाल बनी हैं. रक्षा ने 100 में 99.6 प्रतिशत स्कोर किया है. रक्षा 500 में 498 मार्क्स लेकर टॉपर बनी हैं. सीबीएसई परीक्षा में दूसरा स्थान चंडीगढ़ के डीएवी सेक्टर-8 स्कूल से भूमि सावंत ने हासिल किया है. भूमि का स्कोर 100 में 99.4 रहा है.


सीबीएसई में तीसरा स्थान दो स्टूडेंट्स ने  हासिल किया है. चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से मन्नत लूथरा और इसी स्कूल से आदित्य नैना दोनों ने तीसरा स्थान हासिल किया. इन दोनों ही स्टूडेंट्स का स्कोर 99.2  रहा है.


रक्षा गोपाल ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कुछ सोच कर परीक्षा नहीं दी थी. ऐगे के लक्ष्य के बारे में उन्होने बताया कि अब पॉलिटिकल साइंस से एमए करना है.  केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी टॉपर्स को बधाई दी है.

Source : Abp News

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin