महज 2 घंटे में घर बैठे पा सकते हैं एक्टिवेटेड सिम

वेब और एप आधारित एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म 10डिजि से अब दो घंटे में सिम कार्ड, डाटा कार्ड, डोंगल मंगा सकते हैं. 10 डिजि के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक ओजैर यासिन ने कहा, “पहले हम यह इनोवेटिव आईडिया लेकर आए कि सिमकार्ड भी आनलाइन मंगाए जा सकते हैं और अब हम दिल्ली-एनसीआर में कहीं भी दो घंटे में इसे पहुंचाने की सुविधा देने जा रहे हैं.”

ओजैर यासिन ने कहा, “हम लोगों की सुविधा के लिए सिमकार्ड एक्टीवेट कराकर इसे पहुंचाएंगे. इसके लिए उपभोक्ता को आधार कार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंच आनलाइन आर्डर करते समय भेजना होगा.”

10 डिजि ने पिछले साल दिसंबर में 500 मोबाइल रिटेलर्स की भर्ती करते हुए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की थी.

कंपनी डाटा कार्ड, डोंगल और सिम कार्डस ग्राहकों को उनके घर तक पहुंचाती है और कोई शुल्क भी नहीं लेती. इसके अलावा यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अपने लिए मर्जी की सेवा प्रदाता कंपनी चुनने, विभिन्न कंपनियों के प्लान की तुलना करने, मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी, रीचार्ज और भुगतान के विभिन्न तरीकों के साथ बिल के भुगतान की सेवाएं प्रदान करती है.

10डिजि पहले ही दूरसंचार कंपनियों वोडाफोन, आइडिया और टाटा के उपभोक्ताओं को उनकी सेवाएं पहुंचाने के लिए करार कर चुकी है और अपने प्लेटफॉर्म पर अन्य प्रमुख सेवा प्रदाताओं को जोड़ने के लिए भी सकारात्मक प्रयास कर रही है.


कंपनी ने शुरुआती चरण में 75 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया है और आने वाले समय में दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो करोड़ रुपये के निवेश की योजना है.

Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin