भारत में बंद होगा बेहद सक्सेसफुल स्मार्टफोन OnePlus 3T!


वनप्लस को लेकर हाल ही में खबर सामन आई थी कि कंपनी अपने फ्लैगशिग वनप्लस 3T को बंद कर सकती है औऱ उस वक्त कंपनी ने इस खबर का खंडन किया था. लेकिन अब कंपनी ने खुद इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में बंद होने के संकेत दिए है. कंपनी ने अपने एक पोस्ट में वनप्लस 3T को लेकर पोस्ट साझा किया है जिसमें लिखा है कि ‘ये इस स्मार्टफोन को खरीदने का अंतिम मौका है इससे पहले की ये आउट ऑफ स्टॉक हो जाए.’
वनप्लस के कर्मचारी स्टीवन जी स्टेट्स ने कंपनी की ओर से ये फोरम पर पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है कि ”ये वनप्लस 3T खरीदने का अंतिम मौका है, हमारे पास केवल चंद डिवाइस हैं इस लिए इसके सोल्ड आउट होने से पहले इसे onepl.us/3T पर जाकर खरीदें.”

इसके अलावा फोनअरीना की रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस ने बताया है कि 1 जून से वनप्लस 3T यूनाइटेड किंगडम सहित यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा.

वनप्लस 3T कंपनी का बेहद सक्सेसफुल स्मार्टफोन रहा है. मिड सेगमेंट में वनप्लस 3T को काफी पंसद किया गया है.

क्या है वनप्लस 3T के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसकी रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल दी गई है. स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी की रैम दी गई है.

बात फोटोग्राफी फ्रंट की करें तो इसमें वनप्लस 3 की तरह 3T में भी Sony IMX 298 सेंसर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन 4k रिकॉर्डुंग सपोर्ट करता है साथ ही इसमें इंटेलिजेंट पिक्सल टेक्नॉलजी दी गई है जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीर देगा.

बैटरी की बात करें तो वनप्लस 3T में 3,400mAh की बैटरी दी गई है. जो वनप्लस 3 की बैटरी के मुकाबले ज्यादा है. ये फोन क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को 30 मिनट तक चार्ज करने पर पुरे दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम, USB 2.0 टाइप-सी पोर्ट, 4G LTE, NFC, GPS जैसे ऑप्शन दिए गए हैं. वनप्लवस 3T के होमबटन पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है.

Source : ABP News

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin