ओसामा बिन लादेन का बेटा अमेरिका से पिता की मौत का बदला लेने को अमादा: FBI के पूर्व एजेंट

एफबीआई के मुख्य जांचकर्ता सूफान ने सीबीएस न्यूज को बताया कि खतों से पता चलता है कि ओसामा बिन लादेन का बेटा हम्जा ऐसा युवक है जो अपने पिता से काफी प्रेरित है और उसकी जानलेवा विचारधारा को अपनाना चाहता है. यूएस नेवी सील्स द्वारा जब्त किए गए खतों को अपना सार्वजनिक किया गया है.

एफबीआई के एक पूर्व एजेंट ने कहा है कि ओसामा बिन लादेन का बेटा हम्जा एक ज्यादा मजबूत अलकायदा का नेतृत्व करने के लिए तैयार है और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अमादा है. पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका की छापेमारी में कुछ व्यक्तिगत खत मिले थे जिनके बारे में एजेंट अली सूफान जानकारी दे रहे थे. छापेमारी के दौरान अलकायदा नेता ओसामा मारा गया था. करीब 28 साल की उम्र के हम्जा ने ये पत्र लिखे थे और तब उसने कई सालों से अपने पिता ओसामा को नहीं देखा था. तब उसकी उम्र 22 साल थी. अमेरिका पर 9/11 हमले के बाद अलकायदा मामलों के एफबीआई के मुख्य जांचकर्ता सूफान ने सीबीएस न्यूज को बताया कि खतों से पता चलता है कि हम्जा ऐसा युवक है जो अपने पिता से काफी प्रेरित है और उसकी जानलेवा विचारधारा को अपनाना चाहता है. यूएस नेवी सील्स द्वारा जब्त किए गए खतों को अपना सार्वजनिक किया गया है.

सूफान ने सीबीएस के ‘60 मिनट्स’ कार्यक्रम में कहा कि हम्जा ने एक खत में लिखा है,  ‘मैं खुद को फौलाद से बना मानता हूं. अल्लाह की खातिर हम जेहाद के लिए जीते हैं.’ इस साल जनवरी में अमेरिका ने हम्जा को एक ‘विशिष्ट रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ करार दिया. अमेरिका ने ओसामा के लिए भी ऐसा ही किया था.


पिछले दो सालों में उसने चार ऑडियो संदेश रिकार्ड किए हैं. वह मूल रूप से इनमें कह रहा है, ‘अमेरिकी लोग, हम आ रहे हैं और तुम्हें यह महसूस होगा. और तुमने मेरे पिता के साथ जो किया, इराक अफगानिस्तान में जो किया, हम उसका बदला लेंगे.’

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin