प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को असम में हैं. यहां उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे पुल 'ढोला-सादिया महासेतु' का उद्घाटन किया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद पुल का जायजा लेने पैदल ही निकल पड़े.
इस 9.15 किलोमीटर लंबे पुल से असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच यात्रा का समय छह घंटे से कम होकर एक घंटा रह जाएगा. इस पुल पर भारी से भारी सामान ले जाना संभव होगा. बताया जा रहा है कि इस पुल से सेना का 60 टन वजनी टैंक भी गुजर सकता है. इसके अलावा यह रिएक्टर स्केल पर 8.0 की तीव्रता वाला भूकंप भी झेल सकता है.
अभी तक यहां ब्रह्मपुत्र नदी को पार करने के लिए केवल दिन के समय नौका का ही उपयोग किया जाता था और बाढ़ के दौरान यह भी संभव नहीं होता था. शुक्रवार को इस पुल का उद्घाटन होने के बाद ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग के लिए संपर्क सुनिश्चित हो जाएगा. इससे प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल में 10 लाख रुपये तक की बचत होगी.
असम दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी 'महासेतु' के उद्घाटन के अलावा एम्स अस्पताल सहित कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा पीएम यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें वह अपनी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर बोल सकते हैं.
इसके बाद प्रधानमंत्री गुवाहाटी में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (एम्स) का शिलान्यास करेंगे. यह गुवाहाटी से 28.5 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में खोला जाएगा. इसके बाद प्रधानमंत्री अपनी यात्रा का समापन असम और मेघालय सीमा पर स्थित खानापारा में राजनैतिक रैली कर करेंगे.
Source : आजतक
PM Modi at the newly inaugurated Dhola - Sadia Bridge across River Brahamputra in Purana Sadiya, Assam pic.twitter.com/rbUubURfXu— ANI (@ANI_news) 26 May 2017
अभी तक यहां ब्रह्मपुत्र नदी को पार करने के लिए केवल दिन के समय नौका का ही उपयोग किया जाता था और बाढ़ के दौरान यह भी संभव नहीं होता था. शुक्रवार को इस पुल का उद्घाटन होने के बाद ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग के लिए संपर्क सुनिश्चित हो जाएगा. इससे प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल में 10 लाख रुपये तक की बचत होगी.
असम दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी 'महासेतु' के उद्घाटन के अलावा एम्स अस्पताल सहित कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा पीएम यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें वह अपनी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर बोल सकते हैं.
पीएम मोदी ने इससे पहले गुरुवार रात ट्वीट किया, मैं कल असम में रहूंगा और कई कार्यक्रमों में भाग लूंगा. मैं असम की जनता से बातचीत करने के इस अवसर का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं.'I will be in Assam tomorrow to take part in various programmes. I am eagerly awaiting this opportunity to interact with people of Assam.— Narendra Modi (@narendramodi) 25 May 2017
इसके साथ ही इस एक ही दिन में मोदी करीब 1000 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे. वे कई आयोजन स्थलों पर जाएंगे. सुबह सादिया से शुरू हुई यह मोदी यात्रा धेमाजी तक पहुंचेगी जहां गोमुख स्थित कृषि केंद्र (IARI) का शुभारंभ किया जाएगा.The Dhola-Sadiya Bridge will be inaugurated tomorrow. This is one of the most important infrastructure projects in our nation.— Narendra Modi (@narendramodi) 25 May 2017