आज खुल गए बदरीनाथ धाम के कपाट, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे दर्शन

तड़के सुबह सवा चार बजे विधि विधान के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट आज खुल गए. बदरीनाथ में सुबह मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए. बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चार धाम यात्रा विधिवत शुरू हो गई है. इस मौके पर आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दर्शन करने जाएंगे.



गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट पहले ही खुल चुके हैं
गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट पहले ही खुल चुके हैं. केदारनाथ के कपाट खुलने के दिन पीएम मोदी पहुंचे थे और रुद्राभिषेक किया था. बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पहुंचने वाले हैं. राष्ट्रपति बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे.

बदरीनाथ समेत उत्तराखंड के चारों धाम के दर्शन 6 महीने बंद रहते हैं

सर्दियों में भीषण ठंड और बर्फबारी की वजह से बदरीनाथ समेत उत्तराखंड के चारों धाम के दर्शन 6 महीने बंद रहते हैं. बदरीनाथ को विष्णु और लक्ष्मी का प्रिय स्थान माना जाता है. हिंदू धर्म में बदरीनाथ धाम की बड़ी मान्यता है. हर साल यहां लाखों की तादाद में भक्त पहुंचते हैं.

Source : ABP News

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin