प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' जल्द रिलीज होने वाली है. इसी बीच प्रियंका के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है.

1 जून को प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. दादा साहब फाल्के एकेडमी अवार्ड के कैटगरी निर्धारित करने वाली टीम ने यह फैसला लिया है और प्रियंका को ये अवॉर्ड दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने और इंटरनेशनली अच्छा परफॉर्म करने के लिए दिया जा रहा है. जबकि उनकी मां मधु चोपड़ा को मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के लिए दिया जाएगा.


इस बार दादा साहब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड में इंटरनेशनली अच्छा परफॉर्म करने वाले एक्टर की नई कैटेगरी बनाई गई है. मधु चोपड़ा फिल्म 'वेंटिलेटर' की निर्माता रह चुकी हैं और इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है.

दादा साहब फाल्के अवार्ड के चेयरमैन ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि प्रियंका चोपड़ा और मधु चोपड़ा ने देश का नाम रोशन किया है और साथ ही प्रियंका से हमने इस अवॉर्ड को लेने के लिए खुद आने का न्यौता दिया है. प्रियंका पूरी कोशिश कर रही हैं कि वो खुद भारत आकर यह अवॉर्ड लें.


बता दें कि दादा साहब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड मुंबई का लोकल अवॉर्ड है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin