इन दिनो नई वेब सीरीज 'बोस' को लेकर राजकुमार राव बहुत चर्चा में है. ये वेब सीरीज 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस' पर आधारित है. इस सीरीज में वो एक नऐ किरदार में नजर आऐंगे. हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने किरदार में जान डालने के लिए बहुत मेहनत की है. इस सीरीज में उन्होंने अपना आधा सिर मुंडवा लिया है.
निर्देशक हंसल मेहता ने उनके सिर मुंडवाने की पुष्टि की. साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, कि जल्द ही उनका पहला लुक जारी किया जायेगा.
राजकुमार राव और सेटेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलीम हकीम के साथ एक फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही. इस फोटो में वो एक मेरुन रंग की टी-शर्ट और बोस जैसा चश्मा लगाए हुए दिख रहें है. साथ ही उनका आधा सिर बिना बालों का दिखाई दे रहा है. राजकुमार ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि 'बोस' के लिए बालों को कटवाया है. हम जल्द ही 'बोस' के रूप में पहली सीरीज की झलक जारी करेंगे. साथ ही हेयरस्टाइलिस्ट अलीम हकीम का धन्यवाद किया.
एएलटी बालाजी की वेब सीरीज पर होगा प्रसारण
राजकुमार ने बताया कि इस सीरीज का प्रसारण एएलटी बालाजी की वेब सीरीज पर होगा. वो इस सीरीज में एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ दिखेंगे. इसमें वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाएंगे. पत्रलेखा हाई प्रोफाइल महिला का किरदार निभाएंगी. अभिनेता राजकुमार और हंसल मेहता 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'सिटीलाइट' के बाद फिर साथ-साथ काम करेंगे.
Source : आजतक
निर्देशक हंसल मेहता ने उनके सिर मुंडवाने की पुष्टि की. साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, कि जल्द ही उनका पहला लुक जारी किया जायेगा.
Got a hair cut done for #Bose. We'll soon put out the first look as Bose. Until then, these r the post hair cut pictures.Thank U @AalimHakim pic.twitter.com/Z2Z8r7sOZ8— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) 26 May 2017