बॉलीवुड की 'स्टार मदर' रीमा लागू का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सलमान की मां के रोल से हुई थीं मशहूर

गुरुवार सुबह अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हो गया. मौत की वजह दिल का दौरा बताई जा रही है. बता दें कि रीमा लागू कई हिट फिल्मों में बड़े सितारों की मां का रोल कर चुकी हैं. 59 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

बीती रात हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई. रात 3 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रीमा लागू हिन्दी के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. आज दोपहर 2 बजे ओशिवरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.


फिल्म 'मैंने प्यार किया', 'आशिकी', 'साजन', 'हम आपके हैं कौन', 'वास्तव', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी कई फिल्मों में रीमा मां का किरदार निभा चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. टीवी पर सीरियल 'श्रीमान जी श्रीमती जी', 'तू तू मैं मैं' में सास-बहू की लड़ाई को लोगों ने खूब पसंद किया, जिसमें वह सास के किरदार में थीं.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin