सैफ ने बदली WHATSAPP DP, तैमूर की तस्वीर हुई VIRAL

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की एक और तस्वीर वायरल हो गई है. दरअसल सैफ ने अपने व्हाट्सऐप की डिस्प्ले पिक्चर में तैमूर की फोटो लगाई और देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.


इस तस्वीर में तैमूर हमेशा की ही तरह बहुत क्यूट लग रहे हैं. उसने ब्लैक जींस और व्हाइट टीशर्ट पहनी हुई है. साथ ही उसने कैप भी पहना हुआ है.

बता दें कि तैमूर की पहली तस्वीर जो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी वो भी सैफ की व्हाट्सऐप डीपी ही थी. सैफ ने मीडिया में बताया था कि जब तैमूर की पहली तस्वीर वायरल हुई तब करीना थोड़ी डरी हुई थीं और उन्होंने कहा था कि नजर लग जाएगी.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सैफ ने कहा था कि मेरा बेटा देश का शानदार अंबैसडर होगा. वो जो धर्म चाहे, उसे चुन सकता है. बस हम चाहते हैं कि वो हमारी तरह ओपन माइनडेड और जमीन से जुड़ा हुआ हो.


गौरतलब है कि हाल ही में सैफ और करीना लंदन से लौटे हैं. सैफ वहां अपनी आने वाली फिल्म 'शेफ' की शूटिंग कर रहे थे और करीना किसी एंडोर्समेंट की शूटिंग के लिए वहां गईं थीं.

Source :आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin