समोसा विक्रेता का बेटा JEE Main 2017 के टॉप 100 में

जज्बा हो तो दुनिया की कोई भी परेशानी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. समोसा बेचने वाले का बेटा JEE Main 2017 के टॉप 30 में है.

हैदराबाद के वबीरिसेटी मोहन अभ्यास का नाम उन 30 लोगों में शुमार हैं, जिन्होंने Joint Entrance Examination (JEE) Main 2017 में टॉप 100 में जगह बनाई है.


वबीरिसेटी मोहन अभ्यास ने ऑल इंडिया रैंक 6 में अपनी जगह सुरक्ष‍ित कर ली है. अभ्यास को 360 में 345 अंक मिले हैं. इस कामयाबी के बाद उन्होंने अपनी इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया.

अभ्यास के पिता समोसा बेचते हैं. इस छोटी सी दुकान के जरिये ही वो अपने परिवार का खर्च चलाते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभ्यास 8वीं क्लास से ही IIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते थे. वो कहते हैं कि मैं अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटका.

वास्तव में लक्ष्य की ओर बिना किसी भटकाव के आगे बढ़ते रहना ही सफलता का सही मायने में सबसे बड़ा मूल मंत्र है.


अभ्यास ने कम उम्र में ही यह बात समझ ली और इसलिए वो जेईई मेन के टॉप 100 रैंकर में अपनी जगह बना ली है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin