सावधान कपिल, डॉक्टर गुलाटी देने आ रहे हैं नया चैलेंज


लगता है कपिल का शो छोड़ने के बाद से सुनील ग्रोवर यानि के अपने मशहूर गुलाटी के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं. हाल में वह टीवी रिएलिटी शो 'सबसे बड़ा कलाकार' में एक्ट्रेस और शो की जज रवीना टंडन के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आए.

बता दें कि इस शो में सुनील के साथ ही टीवी एक्टर अली असगर ने भी अपनी एक्ट से दर्शको का मन जीत लिया. सुनील ने डॉक्टर गुलाटी का एक्ट करने के बाद लुक बदलकर अक्षय कुमार के गेट अप में आये और शो की जज रवीना टंडन के साथ मोहरा के आल टाइम फेवरेट गाने 'तू चीज़ बड़ी हैं मस्त-मस्त' पर ठुमके लगाए.

डॉक्टर गुलाटी से अक्षय बने सुनील के साथ रवीना ने भी जमकर डांस किया. इस शो की इस वीडियो क्लीप को सोनी चैनल ने अपने फेसबुक अकांउट पर शेयर किए तो देखते ही देखते ये वीडियो नेट पर वायरल हो गया.

फिल्म मोहरा अपने टाइम की हिट फिल्मों में से एक है और इस मूवी का ये गाना आज भी डांस नंबर का हिट सॉन्ग है. सुनील ग्रोवर इससे पहले इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में भी कॉमेडी एक्ट करते नजर आए थे.


सुनील ग्रोवर जल्द ही सोनी टीवी पर अपना शो लेकर आ रहे हैं. कपिल से अलग होने के बाद वह सोनी के रिएलिटी शोज में अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत रहे हैं. इन दिनों कपिल का शो टीआरपी की रेटिंग में लगातार मात खा रहा है. सुनील के साथ अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चन्दन प्रभाकर ने कपिल के शो को अलविदा कह दिया था.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin