यूं तो इंसानों में मां की अपने बच्चों के प्रति ममता के ढेरों किस्से आपने सुने और देखें होंगे. लेकिन आपको बता दें कि जानवरों में भी अपने बच्चों के लिए ममता अद्भुत होती है. जानवरों के अपने बच्चों के लिए प्यार का उदाहरण देता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
मां बेबी भालू को बचाने के लिए दीवार के ऊपर तो चढ़ जाती है. अपनी मां को देखकर भालू का बच्चा उसके पास पहुंचने की कोशिश करता है. लेकिन बहुत छोटा होने के कारण उस दीवार के ऊपर चढ़ना बेबी भालू के लिए सम्भव नहीं हो पाता है. बच्चे की मां उसे बचाने के लिए नीचे झूकने की कोशिश करती है.
47 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चे की मां उसे दीवार के ऊपर से ही उसे पकड़ को लेती है, लेकिन बार-बार कोशिश करने के बाद भी वह बच्चे को दीवार के ऊपर खींचने में नाकामयाब रहती है. बच्चे की मां के लिए दीवार के ऊपर ज्यादा देर खड़े रहना संभव नहीं होने के बाद वह दोबारा दीवार के दूसरी तरफ चली जाती है.
मां के जाने के बाद भी बेबी भालू दीवार पर चढ़ने की कोशिशें करता रहता है, लेकिन बहुत देर तक कोशिश करने के बाद वह पेड़ के नीचे आकर बैठ जाता है. इस पूरे वीडियो को अलटाडेना, कैलिफ़ोर्निया के घर के मालिक ने खुद ही रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
देखें वीडियों:
Source : ABP NEWS
