चुपचाप से अलमारी में लाकर रख दें इस पेड़ का पत्‍ता, फिर देखें घर में होगा पैसा ही पैसा


हिंदु धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि पीपल के वृक्ष में देवी-देवताओं का वास होता है जिसकी वजह से इसकी पूजा की जाती है साथ में ये भी माना गया है कि इस पेड़ के पूजा का फल बहुत जल्द मिलता है। यदि कोई रोज नियमित रूप से पीपल के पेड़ के शास्‍त्रों में दिए गए उपाय को मानता है तो उसकी किस्मत तुरंत बदल जाती है।


माना जाता है कि शनिवार के दिन यदि पीपल का एक पत्ता तोड़कर उसे गंगाजल से धोकर अगर उसके ऊपर हल्दी तथा दही के घोल से अपने दाएं हाथ की अनामिका अंगुली से ह्रीं लिखें और इसके बाद इस पत्ते को धूप-दीप दिखाकर अपने बटुए या तिजोरी में रखे लें। इसके बाद आप हर शनिवार को पूजा के साथ वह पत्ता बदलते रहें। कुछ दिनों तक यह उपाय करने के बाद आप देखेंगे कि आपका बटुआ व तिजोरी कभी धन से खाली नहीं होगा। ध्‍यान दें कि जो पुराना पत्ता आप बदल रहे हैं उसे किसी पवित्र स्थान पर ही रखें।

कहा जाता है कि अगर हर सप्ताह के हर मंगलवार और शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पीपल के पेड़ से 11 पत्ते तोड़ लें , ध्यान रहे कि ये पत्ते टूटे या खंडित नहीं होने चाहिए। अब इन 11 पत्तों को अच्‍छे से धोकर कुमकुम या अष्टगंध या फिर चंदन का मिश्रण तैयार कर इससे श्रीराम का नाम लिखें और ये कार्य करते समय हनुमान चालिसा का पाठ करें। इसके बाद इन पत्तों का माला बनाकर आप किसी भी हनुमानजी के मंदिर जाकर हनुमान जी को अर्पित करें। इस तरह करने से आपको सकारात्‍मक परिणाम मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin