IRCTC का मुसाफिरों को तोहफा : ट्रेन टिकट घर पर पहुंचे, चाहें तो कर लें CoD

यह भारतीय रेल (Indian Railway) का अपने मुसाफिरों को शानदार तोहफा है. आईआरसीटीसी (IRCTC) ने रेल टिकटों को घर पर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है जिसमें यात्री नकदी समेत अन्य किसी भी तरीके से भुगतान कर सकते हैं.

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेरेशन ने ग्राहक सेवा का विस्तार करते हुए टिकट मिलने पर भुगतान की सेवा शुरू की है जिसमें यात्री ऑनलाइट ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और टिकट मिलने पर पैसा दे सकते हैं.


आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिये पे-ऑन-डिलिवरी (पीओडी) की शुरुआत की है.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin