तो क्या मुंबई इंडियंस की ओर से 12वें खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे महेंद्र सिंह धोनी?

#MSDhoni रविवार रात से ही टॉप ट्रेंड कर रहा है. @dhonikohli_fc ने अपने पेज से मैच का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी पुणे की ओर से बैटिंग करने के लिए क्रीज पर जा रहे हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस के फैन तालियां बजाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं. मैदान में मुंबई के झंडे देखे जा रहे हैं. इसी के बहाने सवाल उठाया जा रहा है, 'क्या महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के 12वें खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे.'

आईपीएल 10 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को मिली एक रन की हार से ट्विटर पर सबसे ज्यादा सवाल महेंद्र सिंह धोनी पर उठ रहे हैं. कुछ लोग जहां धोनी के पक्ष में अपनी राय लिख रहे हैं वहीं ज्यादातर लोग उन्हें इस हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. धोनी ने फाइनल मैच में 13 गेंदों में 10 रन ही बना पाए. इतने महत्वपूर्ण मैच में धोनी के आउट होने के तरीके पर लोग सवाल उठा रहे हैं. #MSDhoni रविवार रात से ही टॉप ट्रेंड कर रहा है. @dhonikohli_fc ने अपने पेज से मैच का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी  पुणे की ओर से बैटिंग करने के लिए क्रीज पर जा रहे हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस के फैन तालियां बजाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं. मैदान में मुंबई के झंडे देखे जा रहे हैं. इसी के बहाने सवाल उठाया जा रहा है, 'क्या महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के 12वें खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे.' 

@dhonikohli_fc ने धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ ट्वीट किया गया है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी 2018 के आईपीएल में चेन्नई की ओर से खेलने की तैयारी कर रहे हैं. मालूम हो मैच फिक्सिंग के आरोप में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन साल के लिए बैन कर दिया गया था, जो अगले सीजन में खत्म हो जाएगा. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार विजेता बनी.

@dhonikohli_fc ने धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ ट्वीट किया गया है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी 2018 के आईपीएल में चेन्नई की ओर से खेलने की तैयारी कर रहे हैं. मालूम हो मैच फिक्सिंग के आरोप में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन साल के लिए बैन कर दिया गया था, जो अगले सीजन में खत्म हो जाएगा. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार विजेता बनी.


मालूम हो कि हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई इंडियन्स ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को एक रन से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई ने तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करते हुए इतिहास रच दिया. पुणे का पहली बार खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया. इसके साथ ही आईपीएल का 10 सालों का सफर थम गया. अगले सीजन में अब नए सिरे बोली लगेगी और टीम संयोजन भी नए होंगे. राइजिंग पुणे टीम 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियन्स की जीत में गेंदबाजों का अहम रोल रहा. खासतौर से अंतिम ओवर में मिचेल जॉनसन ने कमाल कर दिया. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 26 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए. बैटिंग में अहम योगदान देने वाले क्रुणाल पांड्या (47 रन, 38 गेंद) को मैन ऑफ द मैच दिया गया.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin