अब घर-घर खाना पहुंचाएगा Uber, भारत में लॉन्च हुई नई सर्विस


अमेरिकी ऐप बेस्ड कैब कंपनी अब भारत में अब लोगों के घर तक फूड डिलिवर भी करेगी. कंपनी ने भारत में फूड डिलिवरी सर्विस UberEATS लॉन्च कर दिया है. भारत में इसकी शुरुआत मुंबई से होगी और बड़े ब्रांड के अलावा लोकल रेस्ट्रो से लोगों के घर तक फूड डिलिवर करने का काम होगा.

UberEATS के इंडिया हेड भाविक राठौड़ ने कहा है, ‘यह ऐप बेहतरीन रेस्ट्रो पार्टनर्स, अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी और इफिशिएंट उबर डिलिवरी नेटवर्क का बेहतरीन मिश्रण है. अलग अलग तरीके के फूड चुनने के लिए यहां यूजर्स के पास काफी ऑप्शन होगा और हमारे डिलिवरी पार्टनर्स फास्ट सर्विस देंगे जो सबके लिए और हर जगह होगी’

UberEATS को मौजूदा फूड डिलिवरी सर्विस जोमैटो, फूड पांडा और स्विगी से टक्कर मिलेगी. आपको बता दें कि हाल ही में गूगल ने भारत में फूड डिलिवरी ऐप- Areo लॉन्च किया है जो जिसे सिर्फ बंगलुरू के लिए शुरू किया गया है. इसके तहत लोकल रेस्ट्रो से फूड ऑर्डर के अलावा घर के कामों के लिए दूसरी सर्विस ऑर्डर की जा सकती है.

गौरतलब है कि भारतीय ऐप बेस्ड कैब कंपनी Ola ने भी फूड डिलिवर करने की सर्विस शुरू की थी. लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया. ओला की सर्विस ओला कैफे चार शहरों में थी- दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और हैदराबाद.


ऐपल ऐप स्टोर और एंड्रॉयड प्ले स्टोर पर UberEATS ऐप डाउनलोड किया जा सकता है. इकॉनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इस ऐप के जरिए ऑर्डर करने पर 25 से 35 फीसदी कमीशन लगेगा जो उबर के खाते में जाएगा. यानी यह स्विगी जे ज्यादा होगा जो ऑर्डर वैल्यू का 15 से 20 फीसदी कमिशन लेता है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin