'बाहुबली' की मां 'शिवगामी देवी' और 'कटप्पा' के रोमांस का यह वीडियो हो रहा है वायरल!

‘बाहुबली 2’ में माहिष्मति की राजमाता शिवगामी देवी (रम्या कृष्णन) और कटप्पा (सत्यराज) की एक्टिंग की तारीफ जमकर हो रही है. फिल्म में जहां शिवगामी देवी अपनी आंखों के जरिए अभिनय कौशल को अलग मुकाम प्रदान करती हैं वहीं कटप्पा के डायलॉग्स पर सिनेमा हॉल में जमकर तालियां बजती हैं.

फिल्म में दोनों के यादगार रोल के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सत्यराज और रम्या कृष्णन को देखा जा सकता है. यहां भी रम्या कृष्णन रानी की भूमिका में हैं लेकिन तकरीबन एक मिनट के इस वीडियो में सत्यराज उनके पति (राजा) बने हुए हैं.

एक विज्ञापन के लिए सत्यराज और रम्या कृष्णन राजा-रानी की भूमिका में नजर आए थे. मशहूर टेक्सटाइल ब्रांड के लिए दोनों ने यह विज्ञापन किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बाहुबली 2 में शिवगामी देवी और कटप्पा की भूमिका में दोनों को देख चुके हैं इस वजह से यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. गौरतलब है कि दोनों बेहद ही उम्दा कलाकार हैं और उन्हें हर तरह की भूमिका निभानी होती है लेकिन फैंस रम्या कृष्णन और सत्यराज को राजा-रानी की भूमिका में देखकर हैरान से हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो में दोनों के रोमांस को लेकर फैंस चर्चाएं कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो…


कमाई के मामले में ‘बाहुबली 2’ 1000 करोड़ के पार…

‘बाहुबली 2’ ने कमाई का नया इतिहास रच दिया है. 1,000 करोड़ कमाने वाली यह पहली फिल्म बन गई है. डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड एक हजार से ज्यादा की कमाई कर ली है. रिलीज के नौवें दिन ही फिल्म ने यह कमाल कर दिखाया है.

‘बाहुबली : द कॉनक्लूजन’ के निर्माता करण जौहर ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है. ‘बाहुबली’ के ट्विटर हैंडल से भी यह ट्वीट किया गया है. ‘बाहुबली 2’ के धमाकेदार कमाई पर अभिनेता प्रभास ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस का शुक्रिया किया है. प्रभास ने डायरेक्टर राजामौली को भी धन्यवाद कहा है.

प्रभास ने कहा, ‘आप लोगों ने जो मुझे इतना प्यार दिया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सभी को समर्थन देने के लिए ढेर सारा प्यार. डायरेक्टर राजामौली सर को मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद.’

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के हिंदी वर्जन के कमाई की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि रिलीज के दसवें दिन फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. हिंदी सिनेमा में ‘पीके’, ”बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’, ‘दंगल’ के बाद 300 करोड़ में शामिल होने वाली ‘बाहुबली 2’ पाचवीं फिल्म बन गई है.

आपको यह भी बता दें कि ‘दंगल’ और ‘पीके’ की वर्ल्डवाइड कमाई के रिकॉर्ड को ‘बाहुबली 2 : द कनक्लूजन’ पहले ही तोड़ चुकी है. ‘पीके’ की अबतक की वर्ल्डवाइड कमाई 792 करोड़ है वहीं ‘दंगल’ की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 780 रुपये करोड़ है.

Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin