रिलीज हुआ 'विश्वरूप 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर, तिरंगे के साथ नजर आए कमल हासन

कमल हासन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘विश्वरूप 2’ का आज फर्स्ट लुक पोस्टर ट्विटर पर जारी किया. पोस्टर में अभिनेता के शरीर पर तिरंगा नजर आ रहा है और वे उसे सीने से लगाए हुए हैं. कमल हासन के चेहरे पर बैंडेज भी नजर आ रहा है.

पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए कमल हासन ने कैप्शन लिखा, ‘अपने देश और देशवासियों के प्यार और समान में.’

आपको बता दें कि कमल हासन ने आज दिन में ट्विटर के जरिए फिल्म के बारे में लिखा, ”आज ‘विश्वरूप 2’ और ‘विश्वरूपम’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आप सभी के लिए जारी किया जाएगा.” बता दें कि तेलगु में फिल्म का नाम ‘विश्वरूपम 2’ है. वहीं हिंदी में यह फिल्म ‘विश्वरूप 2’ के नाम से रिलीज होगी. कमल हासन ने खुद ट्वीट कर इस बारे में बताया है.


‘विश्वरूप 2’ का निर्देशन खुद कमल हासन ने किया है. यह फिल्म 2013 में आई विश्वरूपम का सीक्वल है. विश्वरूपम के रिलीज के वक्त कमल हासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. ‘विश्वरूप 2’ का रिलीज डेट अभी तय नहीं हुआ है लेकिन फिल्म 2017 में ही रिलीज होगी.


Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin