ये है दुनिया का सबसे महंगा फोन, 2.3 करोड़ है कीमत, जानिए क्या है खासियत


स्मार्ट फोन के इस युग में हर किसी के लिए नए-नए फोन रखना और समय-समय पर उन्हें बदलना स्टेट्स सिंबल जैसा हो गया है. हर कोई चाहता है कि दुनिया का सबसे बढ़िया फोन इसकी जेब में हो और जब वो फोन पर बात करे तो लोग उसे देखें और उसका स्टेट्स ऊंचा लगे. लेकिन क्या आपने सोचा कि किसी के पास 2.3 करोड़ रुपये का फोन हो? अब आप सोच रहे होंगे कि भला इतना महंगा फोन कौन बनाएगा और कौन इसे खरीदेगा? तो हम आपको बताते है कि लग्जरी फोन कंपनी वर्तु ने नया लिमिटेड एडिशन फीचर फोन 'सिग्नेचर कोबरा' पेश किया है.


सिग्नेचर कोबरा लिमिटेड एडिशन की कीमत करीब 2.3 करोड़ रुपए है, जो कि एक चाइनीज ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिकने के लिए अवेलेबल है. इस फोन की केवल आठ यूनिट बनाई गई हैं. gizchina वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इसकी सिर्फ एक यूनिट मौजूद है. इस फोन को 388 डिफरेंट पार्ट्स को हाथ से असेंबल किया गया है. इसे ब्रिटेन में बनाया गया है.

माणिक के नगों से की गई है फोन की सजावट
वर्तु सिग्नेचर कोबरा फीचर फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फ्रांस के ज्वैलरी ब्रांड बूशरोन ने इसका डिजाइन बनाया है. इसमें 439 रूबी यानि माणिक लगाई गई हैं. फोन की बॉडी में कोबरा की शेप बनी है, जिसमें दो

पन्ना (एमरल्ड) जड़े हैं.


कैसे होगी फोन की डिलीवरी
वर्तु के मुताबिक, यह फोन करीब 10,000 रुपए का डाउन पेमेंट करके खरीदा जा सकता है. ऐसा पहली बार है, जब वर्तु के किसी फोन की डिलीवरी हेलिकॉप्टर के जरिए की जाएगी. हालांकि, इसके लिए एरिया के एयर ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट से परमिशन ली जाएगी.

फोन के फीचर पर एक नजर
इस फोन की स्क्रीन 2 इंच की है जिसका रिजोलुशन 240X320 है. इसमें 2GB रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी बैटरी निकाली जा सकती है और बताया जा रहा है कि यह 5.5 घंटे की बैकअप देगी. डिस्प्ले पर सफायर क्रिस्टल लगाया गया है. Vertu Signature Cobra को फ्रांस की जूलरी कंपनी ने डिजाइन किया है.

Source : Zee News

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin