इकतरफा इश्क में सिरफिरे ने सगाई से पहले की युवती की हत्या

तेलंगाना के यादाद्री जिले में इकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे ने एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी ने युवती की सगाई से एक दिन पहले चाकू से छह से अधिक बार वार किया. वह युवती की सगाई से दुखी था. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के यदगारीपल्ली गांव में एक 23 वर्षीय प्रेमी ने इकतरफा प्रेम में युवती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. युवती की अगले दिन सगाई होने वाली थी. वारदात के वक्त युवती के घरवाले सगाई का सामान खरीदने के लिए घर से बाहर गए हुए थे. घर पर केवल लड़की और उसका भाई था. इसी दौरान सिरफिरा आशिक आ गया.

मौका देखकर आरोपी ने घर में घुसकर युवती पर चाकू से बेहरहमी से छह बार वार किया. आरोपी श्रीकांत और मृतिक गायत्री एक ही गांव के रहने वाले हैं. श्रीकांत ने गायत्री के सामने अपने प्यार का इज़हार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था. लेकिन गायत्री ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. पिछले 6 महीने से आरोपी लड़की का पीछा कर रहा था.


पुलिस इंस्पेक्टर पी रघुवीर रेड्डी ने बताया कि गायत्री का रिश्ता हैदराबाद के एक लड़के से तय हो गया. उसकी सगाई के बाद अगले महीने शादी होनी थी. इससे आरोपी गुस्से में था. हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. वारदात के बाद लोगों ने आरोपी का घर जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल लिया.


Source :आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin