'तारक मेहता...' की दयाबेन जल्द सुनाने वाली हैं खुशखबरी

सब टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी उर्फ दिशा वकानी की कॉमिक टाइमिंग से तो आप सब वाकिफ ही होंगे.शो में टप्पू की मां का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी अब रियल लाइफ में मां बनने जा रही हैं. खबर है कि दिशा काफी दिनों से शूट पर नहीं आ रही हैं और इसका कारण उनकी प्रेगनेंसी है.

इससे पहले खबरें आ रही थीं कि दिशा ये शो छोड़ सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा. प्रेगनेंसी के कारण दिशा बस कुछ टाइम शूटिंग नहीं कर पाएंगी.

बता दें कि दिशा ने 2016 में चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से शादी की थी. खबर तो ये भी सुनने में आई थीं कि शादी के बाद दिशा  शो छोड़ देंगी. लेकिन दयाबेन शादी के बाद शो में वापस नजर आने लगी थीं. 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin