अगर आपकी आंख एक छोटी और दूसरी बड़ी है, तो आप हैं इस तरह के व्यक्ति

ज्योतिष शास्त्र के बारें में पूरी तरह वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथ के अनुसार माना जाता है कि इस शास्त्र को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। यह एक ऐसा शास्त्र है जिससे आप किसी भी अंग के आधार से किसी के बारें में जान सकते है।


हम किसी के आंखों का आकार देखकर जान सकते है कि उसका स्वभाव कैसा है। आपके साथ खुश रहेगा कि नहीं। उसकी पसंद न पसंद क्या है। ये सभी चीजें आप आसानी से सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते है।

सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे एक चोटी और दूसरी बड़ी आंखों वाले लोगों की। आपने देखा होगा कि जन्म से कुछ लोगों की आंखों में फेर होता है। एक आंख थोड़ी छोटी होती है तो दूसरी थोड़ी बड़ी। आज हम इन्हीं लोगों के बारे में बात करेंगे।

ऐसी आंखों वाले लोगों का जीवन बड़ा ही संघर्षशील होता है। इनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव बना रहता है। आर्थिक स्थिति भी डामाडौल बनी रहती है। कभी- कभी तो बहुत पैसा आता है, चारों तरफ से तरक्की के साधन खुले रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि पैसों की बहुत कमी बनी रहती है।

हजार कोशिशों के बाद भी पैसों की तंगी से छुटकारा नहीं मिल पाता। इस तरह जीवन में कभी असफलता तो कभी सफलता का चक्र बना रहता है, लेकिन एक बात यहां ठीक है कि बहुत समय तक इनकी एक जैसी स्थिति नहीं रहती बल्कि उसमें बदलाव होते रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin