बाबा रामदेव की बायोपिक बनाएंगे अजय देवगन


बॉलीवुड में आजकल बायोपिक का मौसम चल रहा है. सेलेब्स बायोपिक में हाथ अजमाते नजर आ रहे हैं. हाल में सचिन तेंदुलकर की बायोपिक के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव की बायोपिक दर्शक के सामने आएगी.

खबर है कि अजय देवगन जल्द ही फिल्म मेकर अभिनव शुक्ला के साथ मिलकर बाबा रामदेव पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं. एक अग्रेंजी अखबार के मुताबिक यह बायोपिक फिल्म न होकर एक टेलीविजन शो होगा जिसका नाम होगा 'स्वामी बाबा रामदेव: द अनटोल्ड स्टोरी. इसमें आपको रामदेव के पार्टनर बालकृष्ण की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से भी देखने को मिलेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होगी. इस सीरीज से पहले 'अजय सन ऑफ सरदार', 'सिंघम रिटर्न्स' और 'शिवाय' को प्रोड्यूस कर चुके हैं.


रामदेव का जन्म 25 दिसंबर 1965 को हरियाणा के छोटे से गांव में हुआ था. रामदेव का असली नाम स्वामी शंकर देव था. लेकिन संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रामदेव रख लिया.

Source : आज तक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin