फेसबुक से नाराज हैं अमिताभ, ट्विटर पर की शिकायत


अमिताभ बच्चन अपने फेसबुक अकाउंट के सभी फीचर्स का उपयोग नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उन्होंने रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से शिकायत की. अमिताभ बच्चन ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 'हेलो फेसबुक. जागो. मेरा फेसबुक पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है. यह कई दिनों से हो रहा है! शिकायत करने के लिए इस माध्यम का उपयोग करना पड़ा.'
अमिताभ के दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर 2.70 करोड़ फॉलोअर्स हैं. अमिताभ दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बहुत एक्टिव हैं. यहां तक कि वह एक ब्लॉग भी लिखते हैं. इस ब्लॉग पर वह कई साल से लिखते आ रहे हैं.
अमिताभ इस समय आमिर खान के साथ माल्टा में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग में बिजी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin