गुरुवार को यह काम करने से आता है दुर्भाग्य


आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि गुरुवार के दिन कुछ काम नहीं करना चाहिए. क्योंकि इनका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर होता है और इसकी वजह से आर्थ‍िक तंगी हो सकती है.


ज्योत‌िषशास्‍त्र में भी कुछ ऐसा ही माना गया है कि बृहस्पत‌ि ग्रह की अनुकूलता के लिए कुछ ऐसे काम हैं, जो गुरूवार के दिन नहीं करने चाहिए. सुखद पारिवारिक जीवन, श‌िक्षा, ज्ञान और धन इनकी कृपा से ही प्राप्त होता है. शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे काम हैं, जो गुरूवार के दिन नहीं करने चाहिए अन्यथा अनुकूल गुरू भी प्र‌त‌िकूल प्रभाव देता है.

अगर आप पहले से ही आर्थिक परेशानी और दूसरी दिक्कतों से गुजर रहे हैं तो गुरुवार को भूलकर भी इन कामों को न करें.

जानिये कौन से हैं वो काम...
1. प‌िता, गुरू और साधु-संत बृहस्पत‌ि का प्रतिनिधि करते हैं. कभी भी इनका अपमान न करें.

2. ख‌िचड़ी न तो घर में बनाएं और न खाएं.

3. नाखून नहीं काटने चाहिए.

4. महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए. कहा जाता है की इससे संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है.

5. कपड़े नहीं धोने चाहिए.

क्या करें

गुरुवार को ये कार्य करने से घर में आती है शुभता और बन जाते हैं बिगड़े काम...

1. सूर्य उदय होने से पहले शुद्ध होकर भगवान विष्णु के समक्ष गाय के शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं.

2. केसर अथवा हल्दी का तिलक मस्तक पर लगाएं.

3. पीली चीजों का दान करें.

 4. संभव हो तो व्रत रखें.

5. भगवान शिव पर पीले रंग के लड्डू अर्पित करें.

6. केले के पेड़ का पूजन करें, प्रसाद में पीले रंग के पकवान अथवा फल अर्पित करें.

7. केले का दान करें.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin