कल से लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

शनिवार यानी 24 जून से बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे, इसलिए बैंक से जुड़े काम हैं तो आज ही उन्हें निपटा लें. चौथा शनिवार होने के कारण 24 को बैंकों का अवकाश रहेगा और रविवार को साप्ताहिक और सोमवार को ईद के कारण अवकाश रहेगा.

लोगों को बैंकों के तीन दिन के अवकाश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इतने लंबे अवकाश के कारण कई बार एटीएम भी खाली हो जाते हैं जिस कारण लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है.

इसके लिए तैयारी की जा रही है. बैंक प्रबंधन द्वारा एटीएम में कैश की उचित व्यवस्था की जाएगी ताकि इन अवकाशों में लोगों की कैश की जरूरत को पूरा किया जा सके. हालांकि इससे पूर्व भी देखा गया है कि लोग त्योहारों में जरूरत से ज्यादा कैश निकालते हैं जिसके कारण उचित व्यवस्था होने के कारण भी कैश की कमी देखी जाती है.


ईद के कारण लोग बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हैं. जिसके कारण नकदी की कमी से आपको दो-चार होना पड़ता है ऐसी स्थिति में डिजिटल पेमेंट का सहारा लेकर नकदी की किल्लत को दूर किया जा सकता है. डिजिटल और ऑनलाइन वॉलेट का इस्तेमाल करने से आप लंबी लाइनों और कैश की दिक्कत से बच सकते हैं.

Source :आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin