PHOTOS: अफ्रीका से मैच से पहले बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं धोनी

एक तरफ जहां भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अभियान में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर स्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां उनके साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. हाल ही में, धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में बेटी जिवा और पति एमएस के साथ एक तस्वीर अपलोड की जिसका कैप्शन था "फैमिली टाइम".

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

धोनी की बेटी जीवा भी किसी स्टार से कम नहीं हैं. जहां भी वो जाती हैं तो लोग उनका स्पेशल वेलकम करते हैं. धोनी की वाइफ साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ एक फ्लाइट में ट्रेवल कर रही थी. तो वहां फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने जीवा का स्पेशल वेलकम किया. सर्विंग के दौरान फ्लाइट क्रू ने जीवा के लिए चॉकलेट से ‘वेलकम अबोर्ड जीवा’ मैसेज लिखा. फ्लाइट की इन फोटोज को साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया.

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on


श्रीलंका के खिलाफ रंग में थें धोनी
वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के खिलाफ धोनी अपने पुराने रंग में नज़र आ रहें थे. उन्होंने 52 गेंदों में 63 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. हालांकि श्रीलंका ने मेंडिस और दानुष्का की पारियों के दम पर ये मैच जीत लिया.

धोनी बने बाहुबली
धोनी श्रीलंका के खिलाफ जब लगातार बड़े शॉट खेल रहें थे, तब सहवाग ने उन्हें एक नया नाम दे दिया. उन्होंने धोनी को टीम इंडिया का बाहुबली बता दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बाहुबली अपने दुश्मनों को नही छोड़ते हैं, उसी तरह धोनी किसी भी खराब गेंद को सीमा रेखा पार कराए बिना नही छोड़ते हैं.

श्रीलंका के हाथों हार के बाद भारत के राह सेमीफाइनल के लिए मुश्किल हो गई हैं. अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे साउथ अफ्रीका को हर हाल में हराना होगा. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Source : AAJ Tak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin