सलमान की दरियादिली, 2 साल के बच्चे के इलाज के लिए की मदद


एक्टर सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं. हाल ही में सलमान की दिलदारी एक बार फिर देखने को मिली जब मुंबई से सटे ठाणे के एक बच्चे की मदद सलमान खान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा किया गया.

राकेश आवर नामक दो साल के बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पैसों की जरूरत थी और राकेश के परिवार ने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन से मदद की गुहार लगाई.

परिवार ने बीइंग ह्यूमन से 1 लाख रुपये की मदद की उम्मीद की थी लेकिन सलमान खान की दिलदारी यहां भी दिखाई दी और राकेश के लिवर ट्रांसप्लान्ट के लिए बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने 2 लाख रुपयों की मदद की. फिलहाल राकेश का परिवार इस मदद से खुश है और जल्द से जल्द राकेश के ठीक होने की कामना कर रहा है.

Source : AAJ TAK 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin