आगरा में BJP नेता की हत्या के बाद बवाल, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

ताजनगरी आगरा में बीजेपी नेता नाथूराम वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया. गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की. ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला.

घटना डोकी थाना क्षेत्र के मेरा नारगंज गांव की है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने नाथूराम को 6 गोलि‍यां मारी . गोलीबारी में नाथूराम की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या का एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मौका-ए-वारदात से शव को उठने नहीं दिया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की पीआरबी वैन में भी आग लगा दी.


मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. स्थिति पर नियंत्रण के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin