कल आएगा CBSE 10th Board का रिजल्‍ट, रोल नंबर रखें तैयार


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने बताया है कि वो कक्षा 10वीं के रिजल्‍ट कब जारी करेगा. एक बार रिजल्‍ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाट पर चेक कर सकते हैं.


गौरतलब है कि पहले ये खबरें आ रही थीं कि रिजल्‍ट 31 मई को जारी किया जा सकता है. पर अब पीटीआई के हवाले से कहा गया है कि रिजल्‍ट शनिवार, 3 जून को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे.

इससे पहले सीबीएसई के एक सूत्र ने कहा था, 'रिजल्‍ट जून के पहले सप्‍ताह में जारी किया जाएगा. इस बाबत एक दिन पहले लोगों को सूचित भी किया जाएगा. हम अभी रिजल्‍ट पर काम कर रहे हैं.'

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट -

- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- Secondary School Examination (Class X) Results 2017 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर डालें.
- सब्मिट करें. आपके स्‍क्रीन पर रिजल्‍ट दिखने लगेगा.
- प्रिंटआउट लेकर रख लें.

इन वेबसाइट्स पर भी आप रिजल्‍ट देख सकते हैं - 

results.nic.in
cbseresults.nic.in
cbse.nic.in

स्‍टूडेंट्स NIC और MTNL के इन फोन नंबर्स के जरिए भी अपना रिजल्‍ट जान सकते हैं. IVRS के जरिए रिजल्‍ट देखा जा सकेगा.

National Informatics Centre: 011 - 24300699

MTNL: 011 -28127030

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin