दिव्यांका-विवेक ने जीता नच बलिए, इनाम में मिले इतने लाख


दिव्यांका त्रिपाठी को छोटे पर्दे के दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. पहले जहां उनका शो ये हैं मोहब्बतें रेटिंग्स में टॉप पर रहा वहीं अब वह उनके नाम नच बलिए सीजन 8 का खिताब भी हो गया है. दिव्यांका ने इस फेमस रियलिटी शो को अपने पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ मिलकर जीता है.

अप्रैल से शुरू हुए इस शो की शुरुआत से ही दिव्यांका और वि‍वेक , जिन्हें दर्शक प्यार से दिवेक भी कहते हैं, दर्शकों के चहेते थे. हालांकि फिनाले से पहले उन पर शो के नतीजों को फिक्स करने का आरोप भी लगा था.

जीत के साथ क्या मिला इस कपल को 
नच बलिए के फिनाले को दिवेक ने ऐबिगेल पांडे-सनम जौहर (फर्स्ट रनर अप) और ईरानी-मोहित सहगल जैसी जोड़ियों को पीछे छोड़ते हुए जीता. इनाम में इस दिव्यांका और विवेक को 35 लाख का कैश प्राइज मिला. इसके साथ ही हीरो मैस्ट्रो और एक नामी ब्रैंड की ओर से जूलरी भी दिव्यांका और विवेक के हिस्से आई.

फाइनल में आए थे रणबीर-कटरीना 
नच बलिए के फिनाले में शो के जज सोनाक्षी सिन्हा, टेरेंस लुईस और मोहित सूरी ने भी परफॉर्म किया, वहीं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मौजूदगी ने इस मौके को और खास बना दिया था. बता दें कि ये दोनों स्टार्स जग्गा जासूस की प्रमोशन के लिए आए थे.

वहीं पिछले सीजन की विजेता जोड़ियों ने भी नच बलिए के फाइनल स्टेज पर आकर अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी. जय भानुशाली-माही विज और आमिर अली-संजीदा शेख ने अपने डांस से सभी को इंप्रेस किया.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin