भूलकर भी नींद से तुरंत उठकर न करें काम, हो सकता है जानलेवा


हमारी सेहत के लिए अच्छी नींद लेना बहुत ही जरुरी होता है। अगर आपने नींद ठीक ढंग से न ली, तो आपको सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हमें ये अच्छी तरह पता होना चाहिए कि कितने घंटे की नींद हमारी सेहत के लिए अच्छी है। लेकिन आप ये बात नहीं जाते होगे कि बिस्तर हमें किस तरह छोड़ना चाहिए। अगर आप गलत तरीके से उठे, तो इसका असर सीधे आपके दिल पर पड़ता है।

जी हां आपको यह सुनने में थोड़ा सा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। आपके सोने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आपको सोकर उठते किस तरह है। शायद आपकी भी झटके से उठने की आदत हो। जैसे कि किसी ने डरा दिया है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि इसका सीधा असर आपके हार्ट पर पड़ता है।


आमतौर पर हर रात को कई बार उठते है, लेकिन झटके के साथ उठना आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। अगर आपकी या आपके परिवार में किसी की इसी तरह से नींद से झटके से उठने की आदत है, तो तुरंत इस आदत को बदल डालिए। काम कितना भी जरूरी क्यों ना हो, लेकिन नींद से उठकर बिस्तर छोड़ते टाइम अचानक से उठकर भागना नहीं चाहिए। यह हमारे हार्ट पर प्रेशर डालता है।

इस बारें में डॉक्टर्स ने कई कारण बताएं। इनके अनुसार जब हम नींद में होते हैं, तो हमारा मन और सभी इन्द्रियां अचेत अवस्था में होती हैं। ये इन्द्रियां अचेत से जाग्रत अवस्था में आने में कुछ समय लेती हैं। लेकिन अचानक उठकर भागने से ये इन्द्रियां चिंतित हो जाती हैं, इन्हें अपनी पोजीशन में आने का समय ही नहीं मिल पाता। इसलिए एकदम ने नहीं उठना चाहिए इससे आपके अंदरूनी शारीरिक अवस्था पर असर पड़ता है।

ऐसे लोग ही यदि नींद से झटके से उठ जाएं, तो यह उनके लिए बहुत बड़ा खतरा है। ऐसे व्यक्तियों को एकदम उठने से चक्कर आने, या गिरने की सम्भावना होती है। क्योंकि हो सकता है कि नींद में उनका रक्तचाप काफी गिरा हुआ हो, जो झटके से उठने से उन्हें शारीरिक क्षमता देने में असहाय हो।

झटके से उठने से हो सकती है ये भी समस्या
विशेषज्ञों के अनुसरा झटके के साथ उठने से सिर्फ आपके हार्ट पर ही असर नहीं पड़ता है बल्कि कुछ लोगों में सभी नसों को जाग्रत होकर हृदय को सही गति से रक्त पहुंचाने में समय लगता है। सोते समय हृदय को रक्त की आवश्यकता भी कम होती है और रक्त-वाहिनी नसें भी कम रक्त ही पहुंचा रही होती हैं। लेकिन एकदम उठने पर हृदय को एकदम अधिक रक्त/ऑक्सीजन की जरुरत होती है। जिसमें बनने में कुछ समय लग सकते है। जो कि आपकी जान ले सकता है।

सुबह उठने से पहले रुके 2 मिनट
विशेषज्ञ की माने को सुबह नींद खुलने के बाद कम से कम 2 से 3 मिनट तक बिस्तर ना छोड़ें। फिर आपको कितनी भी जल्दी न हो। इससे आपके हार्ट को लाभ मिलेगा।

रात को उठने से पहले रुके 1 मिनट

अगर आप रात उठे तो नींद खुलने के बाद कुठ सेकंड्स या फिर एक मिनट रुके। इसके बाद ही उठे। इसके लिए फिर धीरे से पैर नीचे रखें और इस अवस्था में आधा से एक मिनट ऐसे रहें। फिर खड़े होकर भी आधा से एक मिनट स्वयं को संतुलित करें और इसके बाद ही बाथरूम की ओर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin