किसान आंदोलन के बीच बुधवार को मध्य प्रदेश से एक और बड़ी खबर आई. मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार शाम बालाघाट के खारी में चल रही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. विस्फोट में करीब 14 लोगों के मारे जाने और 8 लोगों के घायल होने की सूचना है. हालांकि उम्मीद है कि मारे जाने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.
बालाघाट के कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक धमाके में सिर्फ 8 लोगों की ही मौत हुई है. जबकि घटना में 10 लोग घायल हुए हैं.
पहले भी दहल चुका है बालाघाट
आपको बता दें कि कि 2015 में भी बालाघाट जिले के किनारपुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था. उस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे.
Source : आजतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर खारी में एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार की शाम करीब चार बजे ब्लास्ट हुआ. जिसके चलते फैक्ट्री में काम कर रहे 14 लोगों की मौत हो गई. विस्फोट में घायल हुए लोगों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है.Madhya Pradesh: 10 dead after fire broke out at a fire cracker factory in Balaghat.— ANI (@ANI_news) 7 June 2017