'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' अभिनेता अक्षय कुमार की जल्दी रिलीज होने वाली फिल्म का नाम है. इस फिल्म का तानाबाना 'स्वच्छ भारत' की मुहिम के आसपास बुना गया है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में घर-घर में शौचालय (टॉयलेट) बनवाने पर जोर है जिससे खुले में शौच के लिए ना जाना पड़े. घर में टॉयलेट ना होने से महिलाओं को विशेष तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रील लाइफ से हट कर रीयल लाइफ की बात की जाए तो यूपी के गोंडा से अच्छी खबर सामने आई है. यहां शादी के बाद घर आई बहू को सास-ससुर ने मुंहदिखाई के तौर पर टॉयलेट भेंट किया.
सास-ससुर ने बहू को दिया टॉयलेट
बता दें कि हाल में हुए एक सर्वे में गोंडा को भारत का सबसे अस्वच्छ शहर घोषित किया गया था. यहां नई बहू को सास-ससुर ने टॉयलेट भेंट कर दूसरों के लिए भी मिसाल पेश की है. मामला यूपी के गोंडा जिले के परसपुर विकास खण्ड के दुल्लापुर तरहर गांव का है. जब सारे रिश्तेदार नई बहू सुष्मिता यादव को मुंहदिखाई में तमाम उपहार दे रहे थे ठीक उसी वक्त सास-ससुर ने बहू को टॉयलेट देने का ऐलान किया.
सुष्मिता के ससुर बंसी लाल यादव का कहना है कि महिलाएं जब खुले में शौच जाती है तो उन्हें तकलीफ़ होती है. इसी वजह से पहले टॉयलेट बनवाया फिर बेटे की शादी की. बंसी लाल यादव के मुताबिक उनकी अपनी बेटी जब ससुराल गई थी तो वहां भी उन्होंने टॉयलेट की मांग की थी.
ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की छात्रा है सुष्मिता
सुष्मिता शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की छात्रा है. सुष्मिता का मायका गोंडा के बूढ़ा देवर गांव में है. सुष्मिता की शादी दुल्लापुर में 21 मई को बलवीर यादव के साथ हुई. शादी से पहले सुष्मिता के मन में कहीं ना कहीं ये डर था कि ससुराल में घर में टॉयलेट ना हुआ तो क्या होगा. लेकिन जब सास-ससुर ने मुंह-दिखाई में टॉयलेट देने की बात कही तो सुष्मिता ने राहत की सांस ली. अब सुष्मिता सास-ससुर का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहीं.
परिवार होगा सम्मानित
नई बहू को टॉयलेट तोहफे में देने की बात जिला प्रशासन तक पहुंची तो उन्होंने इस परिवार को सम्मानित करने का फैसला किया. गोंडा की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिव्या मित्तल ने इस मौके पर परिवार को 12,000 रुपए का चेक भी भेंट किया. ये वो सरकारी प्रोत्साहन राशि है जो घर में टॉयलेट बनवाने के लिए दी जाती है. इस मौके पर दिव्या मित्तल ने कहा कि ये हमारी तरफ से नई बहू को मुंह दिखाई है. क्योंकि नई बहू के ससुर पहले ही टॉयलेट तोहफे में दे चुके हैं, इसलिए अब वो इस राशि से अपनी पंसद की कोई भी चीज खरीद सकती है. सीडीओ ने ये भी कहा कि उन्हें खुद भी शादी के बाद मुंहदिखाई में तमाम तरह की चीजें मिली थीं. लेकिन जब कोई सास-ससुर अपनी बहू के लिए इस तरह का कदम उठाते हैं तो उनकी अनमोल भावनाओं को समझा जा सकता है.
Source : आजतक