शेरनी गुर्राई तो बिल्ली भी झपट पड़ी..., 3 दिन में 1.25 करोड़ बार देखा गया वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि डेरेक कब्रन अपनी बिल्ली को लेकर एनिमल सेंटर के मैदान में खडे़ हैं. सामने एक पिंजरे में शेरनी टहल रही है. तभी डेरेक कब्रन अपनी बिल्ली बैगी को अपनी गोद से नीचे उतारते हैं और कहते हैं, 'बैगी आप हार जाओगे.' तभी बिल्ली पूरे जोश में आ जाती है और शेर के पिंजरे की ओर ऐसे लपकती है मानो वह उसपर हमला करेगी.

नई दिल्ली: यूं तो बिल्ली शेर की प्रजाति की होती है, लेकिन दोनों के ताकत और आकार की तुलना करना भी बेमानी होगी. खूंखार स्वभाव के चलते शेर जहां जंगल का राजा कहलाता है, वहीं बिल्ली इंसानों के बीच रहती है. इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में मालिक के एक इशारे पर बिल्ली अपने से कई गुना बड़ी शेरनी का डंटकर मुकाबला करती दिख रही है. टेक्सास के रहने वाले डेरेक कब्रन (Derek Krahn) नामक शख्स ने इस वीडियो को 14 जून को अपने यूट्यूब पेज पर शेयर किया है. यह वीडियो ब्रिजपोर्ट के एनिमल रिसर्च एंड एजुकेशन सेंटर पर शूट की गई है. तीन दिनों में इस वीडियो को 1,240,227 बार देखा जा चुका है.

वीडियो में दिख रहा है कि डेरेक कब्रन अपनी बिल्ली को लेकर एनिमल सेंटर के मैदान में खडे़ हैं. सामने एक पिंजरे में शेरनी टहल रही है. तभी डेरेक कब्रन अपनी बिल्ली बैगी को अपनी गोद से नीचे उतारते हैं और कहते हैं, 'बैगी आप हार जाओगे.' तभी बिल्ली पूरे जोश में आ जाती है और शेर के पिंजरे की ओर ऐसे लपकती है मानो वह उसपर हमला करेगी. 



बिल्ली को अपनी ओर आते देख शेरनी भी हमले के मूड में आ जाती है. बिल्ली पिंजरे के पास जाकर ठिठक जाती है, उधर से शेरनी भी उसे निहारती रहती है. बिल्ली दो-तीन बार शेरनी की तरफ से दौड़ती है, मानो वह उसे चित कर देगी. शेरनी भी इस तरह की मुद्रा बनाती दिख रही है मानो वह झगड़े के लिए तैयारी बैठी हो. कुछ देर बाद बिल्ली अपने पांव पीछे खींचती है और लौटकर मालिके पास आ जाती है.

बिल्ली और शेरनी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है, लोग पूछ रहे हैं कि आखिर एक बिल्ली किसी शेर से कैसे बच सकती है. लोग बिल्ली की बहादुरी की तारीफ भी कर रहे हैं.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin