जब मौत को टक्कर देने के लिए मछली ने लड़ी सांप से जंग, देखें वीडियो


जब बात मौत और जिंदगी में से एक को चुनने की आती है तो जिंदगी को चुनने के लिए जीव किसी भी बड़े खतरे से मुकाबला कर बैठता है, भले ही नतीजा कुछ भी हो. एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक मछली खुद को सांप के चुंगल से छु़ड़ाने के लिए सांप से संघर्ष करती दिखाई दे रही है और वह भी जमीन पर. यह वीडियो पूर्वोत्तर भारत के किसी गांव का है. 

वीडियो में दिखाया गया है कि एक बड़ा काला सांप एक मछली को अपने जबड़े में दबाए हुए है. मछली खुद को सांप के जबड़े से मुक्त करने के लिए संघर्ष कर रही है. सांप मछली को तालाब से निकालकर जमीन पर ले आता है, लेकिन जमीन पर भी मछली आखिरी दम तक मौत से लड़ती रही. 




जीवन और मौत के बीच हुए इस अनूठे संघर्ष को गांव के ही किसी युवक ने अपने कैमरे में कैद किया है. हालांकि वीडियो में दिखाया गया है कि कोई मछली के ऊपर पानी भी डाल रहा है ताकि अंतिम संघर्ष में मछली को कुछ ताकत मिल सके और शायद वह मौत को मात दे सके. हालांकि सांप के जबड़े में फंसी मछली भी सांप के लिए गले का कांटा साबित हुई और सांप खुद को उससे अलग करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. तालाब अंदर शुरू हुई दोनों जीवों की लड़ाई जमीन पर आकर खत्म हुई. 

अफसोस की बात है कि इस लड़ाई में विजेता के रूप में कोई भी उभरा नहीं, क्योंकि सांप और मछली, दोनों अंत में मर गए.

यूट्यूब पर इस वीडियो को चार दिन में ही 34 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हज़ारों लोगों ने इसे शेयर भी किया है. 

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin