जिस पाकिस्तानी गेंदबाज ने विराट कोहली को दी थी चुनौती कप्तान सरफराज ने उसे टीम से किया 'आउट'

पिछले सप्ताह पाकिस्तनी तेज गेंदबाज जुनैद खान ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली का चेतावनी देते हुए कहा था, 'हम दोनों एक-दूसरे के सामने चार बार खेले हैं, जिनमें से तीन बार मैंने उनका विकेट लिया है. वह शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन मेरे सामने फेल रहे हैं.'

दो साल के लंबे इंतजार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आज क्रिकेट मैच खेला जाएगा.  दोनों टीमें ICC Champions Trophy 2017 में भिड़ेंगी. इस हाईवोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने चौंकाने वाला फैसला लिया है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने भारत के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को सस्ते में आउट करने की चुनौती दी थी. दिलचस्प यह है कि भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की ओर से जारी 12 संभावित खिलाड़ियों की सूची में जुनैद खान को शामिल ही नहीं किया गया है. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान के इस फैसले से लोग हैरान हैं. सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

जानें क्या कहा था जुनैद खान ने
पिछले सप्ताह पाकिस्तनी तेज गेंदबाज जुनैद खान ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली का चेतावनी देते हुए कहा था, 'हम दोनों एक-दूसरे के सामने चार बार खेले हैं, जिनमें से तीन बार मैंने उनका विकेट लिया है. वह शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन मेरे सामने फेल रहे हैं.'

पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली अक्सर जुनैद के खिलाफ बैटिंग करने में असहज महसूस करते रहे हैं. शायद यही वजह है कि जुनैद ने उन्हें चार पारियों में तीन बार आउट किया है. इसके बाद भी पाकिस्तानी कप्तान और टीम मैनजमेंट ने भारत के खिलाफ मैच के लिए उतारी जाने वाली 12 खिलाड़ियों की सूची में उन्हें शामिल नहीं किया है. इस फैसले के पीछे पाकिस्तान की क्या रणनीति है ये तो वही जानें, लेकिन इस फैसले ने दोनों देशों के क्रिकेट फैंस को चौंकाने वाला है.

मैच से पूर्व प्रेसवार्ता में जब जुनैद के बारे में सवाल किया गया तो पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद  ने साफ कर दिया कि जुनैद टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनके मुताबिक मैच के लिए अंतिम 12 खिलाड़ी तय कर दिए गए हैं जिनमें जुनैद के अलावा हारिस सोहेल और फखार जमान को मौका नहीं दिया गया है.

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम

सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, अहमद शहजाद, बाबर खान, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin