चैंपियंस ट्रॉफी : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, 15 को फाइनल के लिए बांग्लादेश से भिड़ंत

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 38 ओवर में ही 193 रन बना लिए और ये मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने शानदार 76 रनों की पारी खेली जबकि शिखर धवन ने 78 रन बनाए.

इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है.अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश से एजबेस्टन बर्मिंघम में 15 जून को होगा.हालांकि टीम इंडिया को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच के नजीजे से कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि नेट रनरेट में टीम इंडिया बहुत आगे है. ऐसे में टीम इंडिया का पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बने रहना लगभग तय है.

टीम इंडिया के विकेट्स
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 5.3 ओवर में 23 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा (12) आउट हो गए. वे मोर्ने मोर्केल की बॉल पर डिकॉक को कैच दे बैठे.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 44.3 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 53, डुप्लेसी ने 36 और हाशिम अमला ने 35 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह 2-2 विकेट लिए, जबकि आर. अश्विन, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट निकाले. जबकि तीन बल्लेबाज रन आउट होकर पैवेलियन लौटे.

साउथ अफ्रीका के विकेट्स 
साउथ अफ्रीका की टीम को हाशिम अमला के रूप में पहला झटका 17.3 ओवर में लगा. जब आर अश्विन की गेंद पर एमएस धोनी ने उनका कैच पकड़ा था. अमला 35 रन बनाकर आउट हुए. साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका 24.2 ओवर में लगा जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्वीप खेलने के चक्कर में डी कॉक बोल्ड हो गए. डी कॉक 53 रन बनाकर आउट हुए.

एबी डिविलियर्स के रूप में साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा जब हार्दिक पंड्या के थ्रो पर एमएस धोनी ने उनको रन आउट कर दिया था.

टीम के स्कोर में दो रन और जुड़े ही थे कि डेविड मिलर (1) के रूप में चौथा विकेट भी गिर गया. 29.1 ओवर में 142 के स्कोर पर डुप्लेसी के साथ हुई गलतफहमी के बाद मिलर रन आउट हो गए. कुछ देर बाद ही 157 के स्कोर पर टीम का पांचवां विकेट भी गिर गया. 33.3 ओवर में हार्दिक पंड्या ने फाफ डुप्लेसी (36) को बोल्ड कर दिया.

अफ्रीका को छठा झटका जसप्रीत बुमराह ने 167 रन के स्कोर पर दिया. उन्होंने 36.4 ओवर में क्रिस मॉरिस (4) को भुवनेश्वर के हाथों कैच करा दिया. जसप्रीत बुमराह ने 40.1 ओवर में अंदिले फेहलुकवायो (4) को एलबीडब्लू करते हुए अफ्रीका का सातवां विकेट गिराया.

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया .

कप्तान विराट की हुंकार 
साउथ अफ्रीका से करो या मरो के मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, क्रिकेटर के रूप में निजी तौर पर मुझे इस तरह के मैच पसंद हैं. आप इस तरह की मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं जो क्वाटर फाइनल मैच की तरह महत्वपूर्ण होते हैं और अगर आप इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हैं और आपकी टीम जीत हासिल करती है तो फिर वह एक अलग तरह का अहसास होता है. इससे क्रिकेटर के रूप में आप में सुधार होता है. हर कोई इस तरह के मैच का हिस्सा बनना चाहता है.

हिट है रोहित-धवन की जोड़ी
शिखर धवन और रोहित शर्मा ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को शानदार शुरुआत दी है. दोनों ही मैचों में शतकीय साझेदारी करने वाले रोहित और शिखर ने पाकिस्तन के खिलाफ 136 और और श्रीलंका के खिलाफ 138 रन जोड़े. धवन अब तक दो मैचों में से 193 रन और रोहित 169 रन बना चुके हैं. ऐसे में बदलाव की कोई गुंजाइश ही नहीं है.

मिडिल ऑर्डर और फीनिशर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नंबर 3 पर टीम के लिए खेलते रहेंगे. श्रीलंका के खिलाफ खाता भी न खोल पाने वाले कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 81 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली थी. कोहली के अलावा टीम के पास नंबर 4 पर युवराज सिंह जैसा बल्लेबाज है. बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ शांत रहने वाले युवी ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

वनडे क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी से बड़ा कोई फीनिशर नहीं. श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंदों में 63 रन जड़ने वाले धोनी अगर थोड़ा जल्दी हाथ खोलते, तो शायद भारत 350 के पार होता. इसके अलावा भारत के पास केदार जाधव भी होंगे, नंबर 6 पर आकर तेजी से रन बनाने के अलावा बड़ी पारी भी खेल सकते हैं.

गेंदबाजी में होगा बदलाव?
टीम इंडिया के गेंदबाजी क्रम में बदलाव होने की गुंजाइश थोड़ी कम है. भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव की जगह टीम में तय है. साथ ही कोहली जसप्रीत बुमराह के स्थान के साथ भी कोई छेड़छाड़ करें. अगर मोहम्मद शमी टीम में आए शामिल किए भी जाते हैं, तो किस गेंदबाज की जगह टीम में आएंगे. शमी के आने पर बुमराह को बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि इस मैच में अश्विन भी खेल सकते हैं तो बाहर कौन बैठेगा? ये देखना दिलचस्प होगा.

दुश्मन है ताकतवर 
अफ्रीका की टीम काफी संतुलित है.उसके पास विश्व का नंबर एक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और विश्व का नंबर एक गेंदबाज रबाडा हैं. बल्लेबाजी में डिविलियर्स के अलावा अनुभवी हाशिम अमला, विस्फोटक क्विंटन डि कॉक, फाफ डु प्लेसिस और जेपी ड्यूमिनी जैसे धुरंधर शामिल हैं. डेविड मिलर अपने विस्फोटक तेवरों के लिए जाने जाते हैं जबकि क्रिस मोरिस और वेन पार्नेल की आलराउंड क्षमता टीम को संतुलन प्रदान करती है. अफ्रीकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके चार बल्लेबाज और दो गेंदबाज आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल हैं.

मैच पर है बारिश का साया 
केनिंगटन ओवल में आयोजित इस मैच पर अगर बारिश का साया पड़ता है और मैच रद्द होता है तो भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. मैच रद्द होने की परिस्थिति में भारत को एक अंक मिलेगा, जिससे टीम इंडिया के पास 3 अंक हो जाएंगे. वहीं साउथ अफ्रीका के पास भी तीन अंक होंगे. ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला रन रेट के आधार पर होगा. टीम इंडिया (+1.272) इस मामले में साउथ अफ्रीका से (+1.00) से कहीं आगे है. ऐसे में भारत सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा.

क्या है पूरा समीकरण
ग्रुप बी की बाकी दो टीमों श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ भी 2-2 अंक हैं. 12 जून को इन दोनों टीमों का मैच कार्डिफ में खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. अगर ये मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया और दोनों ही टीमों के पास 3-3 अंक हो गए तो नेट रन रेट के हिसाब से भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. हालांकि क्रिकेट प्रशंसक यही चाहेंगे कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे.

प्लेइंग इलेवन
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली(कप्तान), युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह.


दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस, एबी डिविलियर्स (कप्तान), डेविड मिलर, जे पी ड्यूमिनी, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, क्रिस मोरिस, मोर्ने मोर्केल और इमरान ताहिर.

Source : आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin