जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोकरण' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. फिल्म के पोस्टर को जॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
परमाणु नगरी पोकरण में 11 और 13 मई 1998 को हुए सिलसिलेवार पांच परमाणु परीक्षणों की याद को ताजा करने के लिए बॉलीवुड के निर्माता इस पर फिल्म बना रहे हैं.
फिल्म की शूटिंग का काम मुंबई और दिल्ली में भी चल रहा है, जबकि इस फिल्म का केन्द्र बिन्दु पोखरण होने के कारण यहां इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है. गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से पहला परमाणु परीक्षण 18 मई 1974 और दूसरा परीक्षण 11 और 13 मई 1998 को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया था. इसके बाद से ही पोखरण विश्व मानचित्र पर एक शक्तिस्थल के रूप में उभरा. इसी याद को ताजा करने के लिए फिल्म निर्माता-निर्देशक अभिषेक शर्मा के निर्देशन में यह फिल्म बनाई जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक पहले इस फिल्म का नाम शांतिवन रखा गया था, लेकिन बाद में फिल्म का नाम 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' रखा गया है.
Source : आजतक

लीड रोल में अभिनेता जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और एक अहम भूमिका में बोमन ईरानी भी दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे. 'परमाणु' को लिखने वाले राइटर्स सैविन कदरोस और संयुक्ता चावला शेख ने इससे पहले फिल्म 'नीरजा' की स्क्रिप्ट भी लिखी है. इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर होंगे.